सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेता प्रतिपक्ष श्रीसत्यदेव कटारे जी के जनता ने आज आखरी दर्शन किये !!

http://bhind5.blogspot.com/2016/10/blog-post_26.html
नमस्कार में मलखानसिंह भदौरिया

भिंड म.प्र.

हजारों की संख्या में जनता उनकी अंत्येष्टि में सामिल हुई अपने 

लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन के समय हजारों की भीड़ में  हर 

एक ब्यक्ति की आँखें नम थीं 

श्रीकटारे भिंड जिले की अटेर विधानसभा से कईबार विधायक चुने 

गए एव कांग्रेस संगठन के जिम्मेदार पदों पर रहे !! वरिष्ठ नेता 

सत्यदेव कटारे का लंबी बीमारी के बाद मुंबई के हीरानंदानी 

हॉस्पिटल में निधन हो गया।श्रीकटारे का पार्थिव शरीर शुक्रवार को 

मुंबई से मनेपुरा भिंड लाया गया, जहां उनकी अंत्येष्टि की गयी 

अन्येष्टि में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंतज्योतिरादित्य 

सिंधिया,मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीदिग्विजयसिंह,पूर्व केन्द्रीय 

मंत्री कमलनाथ जी,राज्यसभा सांसद विवेक तनखा,मोहनप्रकाश, 

सहित मध्यप्रदेश के अन्य राजनैतिक दलों के नेताओं 

में मुख्यमंत्री 

शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार 

चौहान,लालसिंह आर्य,चौधरी राकेशसिंह चतुर्वेदी,पूर्व विधायक 

श्रीराकेश शुक्ला,मेह्गाव विधायक श्रीमुकेशसिंह चतुर्वेदी,लहार 

विधायक श्री डॉ गोविन्दसिंह जी,भिंड विधायक श्रीनरेन्द्रसिंह 

कुशवाह जी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीसंजीव कांकर जी,जिला 

कांग्रेस 

अध्यक्ष श्रीरमेश दुबे जी,वरिष्ठ कांग्रेसी श्री डॉ राधेश्याम शर्मा 

जी,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री हरिसिंह नरवरिया जी ने कटारे 

के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। श्री शिवराजसिंह  चौहान ने 

कहा है कि कटारेजी ने राजनीति में मापदंडों की स्थापना की है।

उनके निधन से मप्र को अपूरणीय क्षति हुई है।कटारे भिंड जिले 

की अटेर विधानसभा सीट से विधायक थे। इलाज के लिए उन्हें 

पिछले दिनों न्यूयॉर्क भी ले जाया गया था। इसके बाद उनकी 

हालत कुछ सुधरी थी। हालांकि कुछ समय से उनकी तबीयत 

बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में दाखिल कराया गया 

था। 15 फरवरी 1955 को जन्मे कटारे ने विधि विषय में 

स्‍नातकोत्तर उपाधि हासिल की थी। युवा कांग्रेस से अपना 

राजनीतिक जीवन आरंभ करने वाले कटारे 1985 से 1990 तक 

प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव रहे। इसके बाद वे मोतीलाल वोरा के 

शासन में 1989 से 1990 तक परिवहन और जेल के सहायक 

मंत्री तथा दिग्विजय सिंह के शासनकाल में 1993 से 1995 तक 

वे गृह राज्यमंत्री रहे। कटारे 1995 से 1998 के दौरान खाद्य और 

नागरिक आपूर्ति मंत्री भी रहे। 2003 से 2008 तक वे भिंड के 

अटेर क्षेत्र के विधायक रहे कटारे 2008 विधानसभा चुनाव में हार 

गए थे। वह पिछले विधानसभा चुनाव में पुन: अटेर से विधायक 

चुने गए थे। अटेर विधानसभा की जनता अब कटारे जी के पुत्र 

श्री हेमंत कटारे जी अपने क्षेत्र का नेता चुनने को तैयार है हेमंत 

मिलनसार होनहार,म्रदुभाशी है निश्चित तौर अब जनता के लिए 

हेमत ही विकल्प है 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

jio- अम्बानी ने जिओ के नाम पर देश की जनता को ठगा

नमस्कार में मलखानसिंह भदौरिया                   jio कम्पनी ने तीन माह तक देश की जनता को फ्री 4 जी स्पीड देने का वादा किया था  करोड़ों लोगो ने जिओ टेलीकाम कम्पनी की सिम एव जिओ वाईफाई 1999 रुपये में खरीदी है अभी 31 दिसंबर में  दो माह    बांकी है और जिओ की 4 जी स्पीड ने ट्राइल में ही दम तोड़ दिया वर्तमान में जिओ सिम पर 2 जी से भी कम स्पीड आ रही है कभी कभी तो पूर्णरूप से बंद हो जाता है वही दूसरी ओर अनलिमिटेड वाइस काल 3 माह फ्री का दावा किया था जबकि कालिंग सेवा बहुत ही घटिया है !!! जिओ से अच्छी कालिंग तो हम  वाट्सेप पर कर सकते है ! जिओ की कालिंग सेवा चालू करने के लिए आपको एक एप डाउनलोड करना होगा ठीक उसी तरह जैसे whaatsep का एप है और उसी एप से कालिंग की जाती है जो १० से १५ वार कोशिश करने पर काल  मिलाई जा सकती है फोन पर बातचीत करते समय ठीक से आवाज नही आती !!! क्या यही सेवा के बल पर रिलाइंस का  अम्बानी ग्रुप विश्व की सबसे अच्छी सेवा होने का दावा कर रहा था मेरे हिसाब से  रिलाइंस जिओ विश्व की सबसे घटिया सर्विस...

भाई दौज के त्यौहार पर भारतीय परंपरा के अनुशार मैंने भी अपने सभी ट्रेक्टरों का पूजन किया

वीडियो मलखानसिंह भदौरिया डोगरपुरा भिंड नमस्कार में मलखानसिंह भदौरिया

दिग्विजयसिंह जी का वयान सिघस्थ में लाखों का घोटाला

                                               http://bhind5.blogspot.com/2016/11/sigh.html                                     नमस्कार में मलखानसिंह भदौरिया