सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गोवर्धन पूजा इस त्यौहार का भारतीय लोकजीवन में काफी महत्व है।

नमस्कार में मलखानसिंह भदौरिया  !!!! 
malkhan singh 

 दीपावली की अगली सुबह गोवर्धन पूजा की जाती है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं।

इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है। इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथा है। गोवर्धन पूजा में गोधन यानी गायों की पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि गाय उसी प्रकार पवित्र होती जैसे नदियों में गंगा। गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि प्रदान करती हैं उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं। इनका बछड़ा खेतों में अनाज उगाता है। इस तरह गौ सम्पूर्ण मानव जाती के लिए पूजनीय और आदरणीय है। गौ के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए ही कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन गोर्वधन की पूजा की जाती है और इसके प्रतीक के रूप में गाय की। जब कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उँगली पर उठाकर रखा और गोप-गोपिकाएँ उसकी छाया में सुखपूर्वक रहे। सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा और हर वर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की आज्ञा दी। तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा।
गोवर्धन पूजा के सम्बन्ध में एक लोकगाथा प्रचलित है। कथा यह है कि देवराज इन्द्र को अभिमान हो गया था। इन्द्र का अभिमान चूर करने हेतु भगवान श्री कृष्ण जो स्वयं लीलाधारी श्री हरि विष्णु के अवतार हैं ने एक लीला रची। प्रभु की इस लीला में यूं हुआ कि एक दिन उन्होंने देखा के सभी बृजवासी उत्तम पकवान बना रहे हैं और किसी पूजा की तैयारी में जुटे। श्री कृष्ण ने बड़े भोलेपन से मईया यशोदा से प्रश्न किया " मईया ये आप लोग किनकी पूजा की तैयारी कर रहे हैं" कृष्ण की बातें सुनकर मैया बोली लल्ला हम देवराज इन्द्र की पूजा के लिए अन्नकूट की तैयारी कर रहे हैं। मैया के ऐसा कहने पर श्री कृष्ण बोले मैया हम इन्द्र की पूजा क्यों करते हैं? मैईया ने कहा वह वर्षा करते हैं जिससे अन्न की पैदावार होती है उनसे हमारी गायों को चारा मिलता है। भगवान श्री कृष्ण बोले हमें तो गोर्वधन पर्वत की पूजा करनी चाहिए क्योंकि हमारी गाये वहीं चरती हैं, इस दृष्टि से गोर्वधन पर्वत ही पूजनीय है और इन्द्र तो कभी दर्शन भी नहीं देते व पूजा न करने पर क्रोधित भी होते हैं अत: ऐसे अहंकारी की पूजा नहीं करनी चाहिए।
लीलाधारी की लीला और माया से सभी ने इन्द्र के बदले गोवर्घन पर्वत की पूजा की। देवराज इन्द्र ने इसे अपना अपमान समझा और मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी। प्रलय के समान वर्षा देखकर सभी बृजवासी भगवान कृष्ण को कोसने लगे कि, सब इनका कहा मानने से हुआ है। तब मुरलीधर ने मुरली कमर में डाली और अपनी कनिष्ठा उंगली पर पूरा गोवर्घन पर्वत उठा लिया और सभी बृजवासियों को उसमें अपने गाय और बछडे़ समेत शरण लेने के लिए बुलाया। इन्द्र कृष्ण की यह लीला देखकर और क्रोधित हुए फलत: वर्षा और तेज हो गयी। इन्द्र का मान मर्दन के लिए तब श्री कृष्ण ने सुदर्शन चक्र से कहा कि आप पर्वत के ऊपर रहकर वर्षा की गति को नियत्रित करें और शेषनाग से कहा आप मेड़ बनाकर पानी को पर्वत की ओर आने से रोकें।
इन्द्र लगातार सात दिन तक मूसलाधार वर्षा करते रहे तब उन्हे एहसास हुआ कि उनका मुकाबला करने वाला कोई आम मनुष्य नहीं हो सकता अत: वे ब्रह्मा जी के पास पहुंचे और सब वृतान्त कह सुनाया। ब्रह्मा जी ने इन्द्र से कहा कि आप जिस कृष्ण की बात कर रहे हैं वह भगवान विष्णु के साक्षात अंश हैं और पूर्ण पुरूषोत्तम नारायण हैं। ब्रह्मा जी के मुंख से यह सुनकर इन्द्र अत्यंत लज्जित हुए और श्री कृष्ण से कहा कि प्रभु मैं आपको पहचान न सका इसलिए अहंकारवश भूल कर बैठा। आप दयालु हैं और कृपालु भी इसलिए मेरी भूल क्षमा करें। इसके पश्चात देवराज इन्द्र ने मुरलीधर की पूजा कर उन्हें भोग लगाया।
इस पौराणिक घटना के बाद से ही गोवर्घन पूजा की जाने लगी। बृजवासी इस दिन गोवर्घन पर्वत की पूजा करते हैं। गाय बैल को इस दिन स्नान कराकर उन्हें रंग लगाया जाता है व उनके गले में नई रस्सी डाली जाती है। गाय और बैलों को गुड़ और चावल मिलाकर खिलाया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भिण्ड, जिला कांग्रेस ने घेरी नगर पालिका ज्ञापन सौंपा।

आज जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड के अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह(लालू) के नेतृत्व में 5 सैकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यलय का घेराव कर दिया नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश इस बात पर था कि विगत दिवस पूर्व नपा cmo ने सत्ताधारी दल के समर्थन में अखवार में विज्ञापन दिए थे कांग्रेस का आक्रोश वस इसी बात पर फूट पड़ा कि जनता के पैसों का दुरुपयोग क्यों किया जा रहा है कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप था कि नपा cmo सरकारी पैसों से किसी राजनैतिक दल का महिमामंडन कर रहे है यह जनता का पैसा है किसी की जागीर नही है,          कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अधिक संख्या देख प्रशाशन सक्ते में आ गया ।जिला कांग्रेस भिण्ड के आज हुए प्रदर्शन की तिथि पूर्व से तय थी लेकिन प्रशासन को इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्तओं हुजूम एकत्रित होने आशंका भी नही थी। पहले कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बीटीआई रोड स्थित झलकारीबाई भवन में एकत्रित हुए यहां से एक रैली के माध्यम से बस स्टैंड होते हुए नगरपालिका कार्यालय पर आए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नपा के घेराव के लिए आये, हाथों में...

भिंड खनिज अधिकारी भिड़े का गोरखधंधा ???

शाशन से सम्मान प्राप्त करने वाले एक अधिकारी की खबर सामने आयी है जिसे जान कर आप भी सकते में आजायेंगे एक अधिकारी शाशन,प्रशाशन को विश्वाश में लेकर क्या गुल खिला रहा है अगर बारीकी से जाँच हुई तो होंगे कई खुलासे पशु शमशान घाट" की भूमि  दे दी लीज पर कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर "नॉइयत बदलने" की "तैयारी पट्टाधारी के साथ लाखो की डील खनिज अधिकारी भिंड, जे०  एस० भिड़े का कारनामा  इनके कारनामों से प्रभावित हो "राज्य सरकार" ने इनकी पीठ क्या थपथपा दी इन "महाशय" ने तो लूट की सारी हद ही पार कर दी  "जी" ""हाँ"" अभी तक तो श्री भिड़े जिला प्रशाशन को गुमराह कर लाखों की धन उगाही "खनिज माफियाओं" से धन बसूल कर ,कर रहे थे !! मजे की बात तो यह है की शाशन को इस बात की भनक तक नही कि श्री भिड़े की राजश्व अमले को साथ लिये बगैर "अचानक छापामार कार्यवाही के पीछे क्या राज है यह राज वो सभी प्रेस और पुलिस अधिकारी जानते है जिनकों इस गोरखधंदे की हिस्सेदारी मिल जाती है आजकल "कदम"भिड़े" की जोड़ी सैकड़ों खनिज के वाहनों...